
सांदिपनी विद्यालय मंडावल में पुलिस के सकारात्मक दृष्टिकोण के बारे में बालक/बालिकाओं को अवगत कराया
किशनगढ़ तालठाकुर शंभू सिंह तंवर
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल (रापुसे) के नेतृत्व में 03 नवंबर को अनुविभागीय अधिकारी आलोट श्रीमति पल्लवी गौड एवं खारवा कला चौकी प्रभारी श्री वी.डी. जोशी द्वारा पुलिस थाना ताल की पुलिस चौकी खारवा कला के गांव मण्डावल में महाऋषि सांदिपनी विद्यालय में कक्षा 10 वीं से 12 वीं के छात्र- छात्राओं को ऑपरेशन मुस्कान से अवगत करवाया एवं बालिकाओं को गुड टच/बेड टच के बारे में जागरुक किया एवं पुलिस के सकारात्मक दृष्टिकोण के बारे में बालक/बालिकाओं को अवगत कराया साथ ही बच्चों को उज्जवल भविष्य के बारे में बताया। इस जागरुकता कार्यक्रम में विद्यालय के स्टॉफ एवं बालक/बालिकाओं के परिजन उपस्थित रहे।



