मध्यप्रदेशरतलाम

सुश्री मिशा सिंह ने रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

सुश्री मिशा सिंह ने रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

 

शासन द्वारा रतलाम जिले के लिए वर्ष 2016 बेच की आईएएस अधिकारी सुश्री मिशा सिंह को कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है। सुश्री सिंह ने आज 3 अक्टूबर शुक्रवार को रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। सुश्री मिशा सिंह इसके पूर्व जबलपुर में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुकी हैं। निवर्तमान कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने सुश्री सिंह को जिले का कार्यभार सौंपा एवं पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया एवं शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों की योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व सुश्री मिशा सिंह ने स्थानीय कालिका माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}