नीमच

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व मध्यप्रदेश शिक्षक के आह्वान पर नीमच जिले में 1 सितंबर को समस्त विद्यालयों में लिया जाएगा संकल्प। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर का होकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा प्रदेश की सभी शालाओं में एक साथ संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इसके लिए प्रत्येक शाला तक पोस्टर व संकल्प पत्र संगठन के माध्यम से पहुंचाया गया है।
विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता अनुशासन, संस्कार एवं उत्कृष्ट परिणामों की दिशा में एक अभिनव पहल के अंतर्गत हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम का कैलेंडर एवं संकल्प पत्र का विमोचन पूर्व में नीमच जिले में तीनों माननीय विधायक महोदय,जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय,डीईओ,डीपीसी द्वारा किया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य है ,सभी विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाना
शैक्षिक गुणवत्ता व परीक्षा परिणामों में सुधार
अनुशासन स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
विद्यार्थियों में सेवा समर्पण और संस्कार का विकास।
इस संकल्प को सोमवार को प्रत्येक शाला में यह आयोजन कर इसका उद्देश्य जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद
पूनी महिला प्रकोष्ठ प्रमुख कुसुम शर्मा मार्गदर्शक बद्रीलाल पुरोहित,जिला संगठन मंत्री मन्नालाल बोहरा, सह संगठन मंत्री विजय तिवारी जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला सचिव जगदीश बारीवाल ,ब्लाक अध्यक्ष राकेश
पुरोहित मनासा,दिनेश सेन जावद हुकुम सिंह चुंडावत नीमच व जिले व ब्लाक के सभी पदाधिकारियों ने किया है। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला कोषाध्यक्ष नीमच बलवंतसिंह हाड़ा ने दी।

