मंदसौरमंदसौर जिला

गौ सेवा, राष्ट्र सेवा, जल जंगल जमीन एवं पशु पक्षी हमारी राष्ट्र धरोहर – पं. श्री तिवारी

 
श्री श्री मॉ शक्ति सेवा संस्था द्वारा गौमाता की पुजा अर्चना कर गुड़ और लापसी का आहार कराया गया
मंदसांर। हमारे भारत देश को विश्वगुरू एवं सोने की चिड़िया बनाना तो गौ सेवा, राष्ट्र सेवा करना बहुत जरूरी है उक्त विचार बछ बारस के पावन पर्व पर श्री श्री मॉ शक्ति सेवा संस्था द्वारा बचड़े वाली गौमाता की पुजा अर्चना करते समय पं. गोपालकृष्ण शास्त्रि ने व्यक्त किये। पं.शास़्त्री के हाथों बही पार्श्वनाथ गौ आश्रय गृह में निवासरत गौमाता को गुड़ और लापसी का आहार कराया गया। तथा गौमाता से विश्व शान्ति जन कल्याण एवं भारत विश्वगुरू बने इसके लिये प्रार्थना की गई।
ंइस अवसर पर गौ आश्रय सेवा संस्थान अध्यक्ष कमलेश लोहार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति इस अवसर पर संकल्प ले की अपने घर पर एक गौमाता का पालन पोषन अवश्य करे। जिससे आज की युवा आध्यात्मिक आरै आर्थिक संस्कारीत बने।
श्री श्री मॉ शक्ति सेवा संस्था की सचिव राधिका तिवारी ने बताया कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के अन्तर्गत हर घर माटी के भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विराजमान कर पुजन अर्चन करे। जिससे पर्यावरण संरक्षण के लिये बड़ी पहल होगी। इस अवसर पर सांवरिया भक्ति संघ के अध्यक्ष मुकेश लौहार, विक्रम परिहार, रामचन्द्र प्रजापती, उत्तम परिहार, बद्रीलाल पाटीदार सहित अन्य नागरीकगण मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}