भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली वाहन रैली,देशभक्ति का अद्भुत माहौल बनाया
कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मंडल की तिरंगा यात्रा निकाल गई

कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मंडल की तिरंगा यात्रा निकाल गई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली वाहन रैली,देशभक्ति का अद्भुत माहौल बनाया
नीमच-कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मंडल नीमच द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला नीमच अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल के नेतृत्व में मंडल के ग्राम चीताखेड़ा से गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।तिरंगा यात्रा में सभी वाहनों पर तिरंगे लगाए गए एवं ढोल डीजे के साथ यात्रा प्रारंभ हुई यात्रा मेंभाजपा कार्यकर्ताओं नेतिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का अद्भुत माहौल बनाया ।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य वाहन रैली निकाली जो चीता खेड़ा से प्रारंभ हुई जो मंडल के रामनगर ,कराडिया महाराज,आस पूरा,महुडीया,धमनियां होते हुए झांझरवाडा सर्किट हाउस पर पहुंची ।जहां सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराना है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संदेश को जन-जन तक पहुंचने में जुठा है ।ताकि आजादी के अमृत महोत्सव में हर नागरिक सकरी भागीदारी निभा सकें ।सभी अपने घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं ।और देशभक्ति की भावनाओं को मजबूत करें ।यात्रा सर्किट हाउस से नीमच भाजपा कार्यालय पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ ।इस अवसर पर यात्रा संयोजक सहसंयोजक सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष संयोजक, जनप्रतिनिधि, बुथ अध्यक्ष,महामंत्री,भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे