राजाखेड़ी में विधायक विपिन जैन ने किसानों की समस्या सुनी, खेतों से रोजड़ों को भगाया

राजाखेड़ी में विधायक विपिन जैन ने किसानों की समस्या सुनी, खेतों से रोजड़ों को भगाया
मंदसौर ।विधायक विपिन जैन ने अपने ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्राम राजाखेड़ी में किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि खेतों में बड़ी संख्या में रोजड़ (नीलगाय) फसल को नुकसान पहुँचा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए विधायक विपिन जैन ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई, खेत में उतरकर स्वयं किसानों के साथ मिलकर रोजड़ों को भगाया।
विधायक ने मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि यह समस्या अत्यंत गंभीर है और किसानों की मेहनत को बर्बाद कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस विषय को सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाएँगे ताकि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकल सके।
गौरतलब है कि विधायक विपिन जैन ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया था और किसानों को रोजड़ों से होने वाले नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की माँग की थी।



