
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान 13 को आलोट में
आलोट। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत रतलाम जिले के आलोट विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी आलोट द्वारा यह आयोजन रखा गया है यह जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोवर्धन सिंह तंवर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती को लेकर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।।
दिनांक 13 जुन 2025 शुक्रवार को सांय 5 बजें, स्थानीय ईनाया मेरीज गार्डन बडो़द रोड़ आलोट पर संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें AICC प्रभारी सांसद राहुल जी कास्वा (सांसद चुरु राजस्थान)एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा समन्वयक हेतु नियुक्त सत्यनारायण पटेल (पुर्व विधायक इंदौर) व सहप्रभारी व MPCC से जिले के प्रभारी प्रताप ग्रेवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी उपस्थित रहेंगे…!
इस दौरान प्रभारी रतलाम जिले की आलोट विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों से वन टू वन चर्चा करके कांग्रेस में आगामी संगठन को कैसे मजबूत किया जाए उसको लेकर कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पदाधिकारीयों से राई शुमारी व विचार-विमर्श करेंगे।
आलोट विधानसभा क्षेत्र में आए सभी ऑब्जर्वर को कांग्रेस की सच्ची रीति से अवगत करा कर प्रतिभावान व्यक्ति को संगठन की जिम्मेदारी मिले इसके लिए ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्माण करे।
यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी योगेश निगम ने दी।