ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

सुर्य के राशि परिवर्तन से किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, किसकी चमकेगी किस्मत, देखिए मासिक राशिफल

सुर्य के राशि परिवर्तन से किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, किसकी चमकेगी किस्मत, देखिए मासिक राशिफल

-ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी,

जय दुर्गा ज्योतिष संस्थान एवं अनुसंधान केन्द्र

मंदसौर  7024667849, 8085381720

सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य मिथुन में सबसे ज्यादा मजबूत माने जाते हैं। सूर्य मिथुन राशि में 15 जुलाई तक रहेंगे।ज्योतिष शास्त्र में सूर्य व्यक्ति की प्रतिष्ठा, आत्म सम्मान और अहंकार का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस माह किसकी चमकेगी किस्मत, देखिए मासिक राशिफल

मेष राशि- व्यापार में विस्तार होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। नया घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सहयोगी के साथ नए बिजनेस की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवन के तनाव परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ राशि– रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए आसानी से धन उपलब्ध होने के योग हैं। आजीविका से जुड़े निर्णय होशियारी से लें। नई प्रॉपर्टी खरीदने कि योजना बना सकते हैं या पुराना घर मरम्मत करवा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- आपके जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय में वृद्धि के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। अपने जीवन में आ रही समस्याओं पर ज्यादा ध्यान देना होगा। करियर में हर कार्य के अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम को समझदारी से सुलझाएं। सहयोगी के साथ घुमने पर जा सकते हैं। इससे लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। शैक्षिक कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

कर्क राशि- निवेश से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। इससे जीवन में अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ जन अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बढ़ें हुए हैं। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशि- निवेश से जुड़े फैसले सोच- समझकर लें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। आपके सपने साकार हों सकते। करियर में खूब तरक्की करेंगे। परिवार के साथ घुमने कि योजना बना सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि- आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे। परिवार मित्रों के साथ समय बिताएगें। करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर ध्यान रखें। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। करियर की चुनौतियां दूर होंगी। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद दूर होंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पैसे को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें। पारिवारिक जीवन की समस्याओं को नजरअंदाज न करें। परिजनों के साथ मिलकर समस्या का समाधान करने का प्रयास करना हितकर रहेगा। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि– पारिवारिक जीवन में खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धन का लेन-देन होशियारी से करें।आपको व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि– धन बचत करें। कर्ज चुकाने का प्रयास करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में किसी से भी अपने सीक्रेट शेयर न करें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। फ्रेंड्स के साथ यात्रा हो सकती है। अविवाहित जातकों को प्रपोजल मिल सकता है।

मकर राशि- पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट करने से बचें, धन हानि हो सकता है। जीवन में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के योग बनेंगे।

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। चुनौतियों के बावजूद करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}