गोरखपुरउत्तर प्रदेशदेश

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की यांत्रिक कारखाना मंडल की नई तदर्थ समिति की बैठक संपन्न

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की यांत्रिक कारखाना मंडल की नई तदर्थ समिति की बैठक संपन्न

 

गोरखपुर  पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के यांत्रिक कारखाना मंडल की नई तदर्थ समिति की बैठक आज गोरखपुर स्थित मुख्यालय मंडल कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष माधव प्रसाद शर्मा के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष डी.के. तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी मजदूर संगठन की असली शक्ति उसकी शाखा और मंडलीय कार्यकारिणी में होती है, जो कर्मचारियों से सीधा संवाद करती है। उन्होंने यांत्रिक कारखाना मंडल की समिति को सबसे प्रभावी बताते हुए कहा कि कुछ पदाधिकारियों द्वारा बाधाएं उत्पन्न करने के बावजूद यह समिति अपना कार्य कुशलतापूर्वक कर रही है। सिंह ने विगत चुनाव में मिली हार को एक सबक बताते हुए कहा, “हम एक लड़ाई हारे हैं, युद्ध नहीं। अगला चुनाव हमारी मेहनत और सक्रियता से जीता जाएगा।” उन्होंने आत्ममुग्धता से बचने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।मंडल मंत्री आर.पी. भट्ट ने कहा कि नई तदर्थ समिति के गठन से दोहरे चरित्र वाले पदाधिकारियों से मुक्ति मिली है। उन्होंने युवा और अनुभवी साथियों के सहयोग से पीआरकेएस की प्रतिष्ठा को और बढ़ाने का संकल्प लिया। भट्ट ने केंद्रीय नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि माधव प्रसाद शर्मा और अरविंद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संगठन रेल प्रशासन से प्रभावी और तार्किक ढंग से संवाद करता है।संगठन मंत्री देवेंद्र यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे में पीआरकेएस की जड़ों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, मुख्यालय मंडल अध्यक्ष विश्व प्रकाश मिश्रा, निशांत यादव, संजय सिंह, आर.डी. सिंह, जायसवाल, विनय यादव, विवेक गुप्ता, बिक्रम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}