उत्तर प्रदेशबांदासामाजिक

बेटा और बेटी को एक समान दृष्टि से बेहतर शिक्षा दिलाए- पी के विश्वकर्मा

विश्वकर्मा समाज की बैठक में समाजोत्थान पर चर्चा

बांदा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा एवं विश्वकर्मा ब्रिगेड की बैठक रविवार को बबेरू रोड स्थित एक हाल में हुई जिसमें सामाजिक एकता, शिक्षा, समाजोत्थान पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रवक्ता पी के विश्वकर्मा ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि पी के विश्वकर्मा ने शिक्षा में जोर देते हुए कहा कि बेटा और बेटी को एक समान दृष्टि से बेहतर शिक्षा दिलाए। विशिष्ट अतिथि रहे डॉक्टर अनिल शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के फोटो हर घर में लगाई जाए और विधिवत पूजन अर्चन किया जाए समाज द्वारा मेधावियों को पुरस्कृत किया जाए।

जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने कहा कि लक्ष्य बनाकर किसी कार्य को करे सफलता निकट होगी।

जिले के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित विश्वकर्मा ने कहा कि द्वारकाधीश के नगरी के रचैया जैसे रचनात्मक कार्य करे। इसके साथ ही समाज नेक कार्य करने वालो की हौसला बढ़ाए ऐसा कृत्य न करे कि किसी की भावना में कुठाराघात हो। वरिष्ठ नेता अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि हमको किसी सियासती दल के पिछलग्गू बनकर नहीं समाज हित में कार्य करना होगा।

ब्रिगेड जिलाध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि समाज में महिला सहित किसी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित प्रवक्ता गुलाबचंद विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, पूर्व सभासद सुनीता, जयप्रकाश एड , अतर्रा के राममिलन आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मनोज विश्वकर्मा ने किया । इस मौके में सूर्यांश विश्वकर्मा, नियति विश्वकर्मा,शिवलाल विश्वकर्मा ,जगरूप बाबू,शिवम विश्वकर्मा, परमहंस विश्वकर्मा, राममिलन,अतर्रा के धनराज, लखन किशोर, शशांक, जितेंद्र, सौरभ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}