ऑटोमोबाइल

सिर्फ ₹10.29 लाख में मिल रही है 7 सीटर Toyota Rumion, जबरदस्त माइलेज और दमदार फीचर्स के साथ!

अगर आप फैमिली कार लेने का सोच रहे हैं तो Toyota Rumion आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है जो किफायती कीमत में 7 सीटर गाड़ी ढूंढ रहे हैं। Rumion न केवल स्टाइलिश है, बल्कि इसमें वो सारे फीचर्स मिलते हैं जो एक परफेक्ट फैमिली MPV में होने चाहिए।

प्रैक्टिकल डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स

Toyota Rumion का एक्सटीरियर मारुति अर्टिगा जैसा है लेकिन टोयोटा के टच के साथ इसे और भी शार्प और स्मार्ट लुक दिया गया है। इसमें आपको क्रोम फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, अलॉय व्हील्स और बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। वहीं इंटीरियर में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ऑटो एसी, पुश स्टार्ट बटन, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग जैसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं।

इंजन और माइलेज भी दमदार

Toyota Rumion में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 103 bhp की पावर और 137 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। सबसे बड़ी बात, इसका माइलेज करीब 20.5 kmpl है और CNG वर्जन में तो 26 km/kg तक का माइलेज मिल सकता है, जो इसे और भी किफायती बनाता है।

कीमत और EMI का पूरा गणित

Toyota Rumion की कीमत ₹10.29 लाख से शुरू होती है और ₹13.68 लाख तक जाती है (एक्स-शोरूम)। अगर आप ₹1 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं तो हर महीने लगभग ₹15,000 से ₹17,000 के बीच EMI पर इसे घर ला सकते हैं। कम EMI और ज्यादा सीटिंग के साथ यह एक परफेक्ट फैमिली MPV है।

इनसे होगा सीधा मुकाबला

Rumion का मुकाबला मुख्य रूप से Maruti Ertiga, Kia Carens और Renault Triber जैसी गाड़ियों से होगा। लेकिन Toyota की बिल्ट क्वालिटी और वर्ल्ड क्लास सर्विस नेटवर्क इसे सबसे अलग बनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}