शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिला शिवसेना मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल

शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिला शिवसेना मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे राज्य प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में शिवसेना मध्य प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे से मातोश्री भवन जाकर मिला ओर भगवान महाकालेश्वर की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया
मध्य प्रदेश शिवसेना संगठन के विस्तार व सक्रियता के बारे में चर्चा करी पक्ष प्रमुख उद्धव साहेब ठाकरे ने मध्य प्रदेश की शिवसेना में सक्रियता लाने के लिए मध्य प्रदेश के सभी पदाधिकारीयो की बैठक शिव सेना भवन या मातोश्री में सुनिश्चित की है उसके लिए मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा से शिवसेना मध्य प्रदेश के सभी पदाधिकारीयो की सूची जल्द मांगी है
मध्य प्रदेश शिवसेना के सभी पदाधिकारीयो की मुंबई सेना भवन या मातोश्री में बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए जिससे मध्य प्रदेश शिव सेना को एक नई क्रांति ऊर्जा मिलेगी यकीनन शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव साहेब ठाकरे का यह कदम मध्य प्रदेश के सभी शिवसैनिकों में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा इस मौके पर शिवसेना मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील जी शर्मा, शिवसेना आईटी सेल राज्य प्रमुख कार्यकारी राज्य प्रमुख नाहर सिंह गौड़ ,युवा शिवसेना राज्य प्रमुख प्रभात पुरानिया उज्जैन संभाग प्रमुख जिला प्रमुख पंडित चरित्र शर्मा ,इंदौर संभाग प्रमुख परमजीत सिंह मेंकन ,मंदसौर जिला उप प्रमुख दिनेश विश्वकर्मा अभिमन्यु सिंह बघेल सहित उपस्थित थे ।



