महू की महा रैली में सुवासरा 226 के सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे

महू की महा रैली में सुवासरा 226 के सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे
पंकज बैरागी
सुवासरा । आगामी 27 जनवरी को महू में होने वाली विशाल रैली व जनसभा को लेकर मध्य प्रदेश से सैकड़ो कांग्रेसजन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी निर्देश पर महू पहुंचेंगे। वही जय बापू, जय भीम, जय संविधान बचाओ को लेकर यह कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, युवा सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस की भावी युवा नेत्रिया श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राहुल भैया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और भी कई कांग्रेस के दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करेंगे। वहीं दूसरी और सुवासरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226 से कांग्रेस के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता महू पहुंचेंगे। उक्त अशाय की जानकारी अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लावो समिति के अध्यक्ष पंकज बैरागी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।