उत्तर प्रदेशगोरखपुर

खजनी में होमगार्ड ने नदी में छलांग लगाकर महिला की बचाई जान 

खजनी में होमगार्ड ने नदी में छलांग लगाकर महिला की बचाई जान 

 

गोरखपुर । खजनी थाना क्षेत्र के छताई पुल पर आज सुबह एक महिला ने अचानक आमी नदी में छलांग लगा दी। लेकिन, मौके पर मौजूद होमगार्ड चंद्रकेश की सतर्कता और बहादुरी ने महिला की जान बचाई।सूत्रों के मुताबिक, महिला पारिवारिक कलह से परेशान थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड चंद्रकेश ने बिना किसी देरी के नदी में छलांग लगा दी और डूबती महिला को बाहर निकाला। उनके साथ दो स्थानीय युवकों ने भी इस काम में मदद की। महिला को तुरंत खजनी पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। महिला की पहचान बेलघाट निवासी संतोष पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है।

महिला को बचाने में होमगार्ड चंद्रकेश और दो स्थानीय युवकों की तत्परता की हर तरफ सराहना हो रही है। महिला को तत्काल खजनी पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को स्थिर बताया और कहा कि उसकी जान अब खतरे से बाहर है।थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा ने बताया कि होमगार्ड चंद्रशेखर की बहादुरी के कारण महिला की जान बच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}