अपराधमध्यप्रदेशरीवा

जब असली से हुआ नकली पुलिस का सामना, वर्दी पहनकर 2 महिलाएं कर रही थी वसूली, किया गिरफ्तार

जब असली से हुआ नकली पुलिस का सामना, वर्दी पहनकर 2 महिलाएं कर रही थी वसूली, किया गिरफ्तार

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में असली पुलिस का नकली पुलिस से सामना हो गया। दरअसल, पुलिस की वर्दी पहनकर दो महिलाएं वसूली कर रही थी। दोनों अपना दबदबा दिखाने के लिए नकली ड्रेस पहनकर इलाके में घूम रही थी और पैसे उगाही कर रही थी। जिसके बाद लाडली लक्ष्मी पथ से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने महिलाओं को किया गिरफ्तार

दअसल, सिविल लाईन थाना क्षेत्र के लाडली लक्ष्मी पथ में दो महिला पुलिसकर्मियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना किसी ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद बनाई गई स्पेशल टीम कोड रेड और सिविल लाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों से पूछताछ की गई, जिसमें उनके नकली पुलिस बनकर घूमने का खुलासा हो गया। फर्जी महिलाओं को पुलिस को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 204,205 के तहत एफआईआर दर्ज की।

3-4 दिनों से पुलिस बनकर घूम रही थी महिलाएं

सिविल लाईन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया, “महिलाएं तीन-चार दिनों से शहर में घूम रही थी। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके संबंध में अन्य जानकारी जुटाने सहित सहयोगियों की पतासाजी की जा रही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}