रीवामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा में एक बार फिर चुनावी माहौल, बड़े नेता नरम, छोटे नेता गरम

=================

मंडल अध्यक्षी के लिए चला राय शुमारी का दौर,सभी 1496 बूथों के अध्यक्षों से भी प्रभारियो द्वारा ली जा रही है राय

अगले एक महीने के भीतर नए सिरे से होगी अध्यक्ष पद के लिए ताजपोशी

रीवा। भाजपा में ऊपर से सब बढ़िया दिख रहा है लेकिन अंदर ही अंदर एक बार फिर आपसी चुनावी माहौल होने के कारण मामला कुछ हद तक गर्म है। भाजपा के संगठन चुनाव होने जा रहे हैं और नीचे से लेकर ऊपर तक पदाधिकारियो की नियुक्ति होनी है। सत्ता रूढ़ दल और सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण सभी की मंशा है कि हमें कोई न कोई पद मिल जाए।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक चुनाव का माहौल है। बूथ स्तर से नेता जी अभी तक तो हम दरी ही बिछाते रह गये इस बार कम से कम मण्डल अध्यक्ष तो बनवा दो।

पार्टी अध्यक्ष लेकर मंडल अध्यक्ष होते हुए जिला अध्यक्ष पद पर नए सिरे से ताजपोशी होनी है। पिछले अक्टूबर महीने तक सदस्यता अभियान का दौर चल रहा था जिसमें संसद से लेकर विधायकों तक और संगठन के पदाधिकारी से लेकर सामान्य नेता तक लोग ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने में जुटे रहे। दिसंबर माह की शुरुआत से अब सांगठनिक चुनाव की गतिविधियां शुरू हो गई है। भाजपा पहले चरण में बूथ अध्यक्ष नियुक्त कर रही है। उसके बाद मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी हो रही है। इसमें बताया गया है कि बूथ अध्यक्ष के बाद 26 मंडल में अध्यक्ष नियुक्त होने हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रस्ताव के बाद जो नई गाइडलाइन आई है उसमें 33 फीसदी महिलाओं के लिए भी जगह आरक्षित की गई है यानी की 26 में से 6 या 7 मंडल अध्यक्ष के रूप में महिलाएं दिखाई देगी। मंडल अध्यक्षों के चयन के लिए मंगलवार से भाजपा के जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी द्वारा मंथन किया जा रहा है। इसके लिए विधानसभा बार क्षेत्रीय विधायकों एवं गणमान्य नेताओं से राय शुमारी करते हुए मंडल अध्यक्ष चयनित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस क्रम में बुधवार को क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से भी राय शुमारी का दौर जारी रहा। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर मंडल के लिए तीन-तीन नाम लिए जा रहे हैं और इन्हें लिफाफे में बंद कर कार्यालय मंगाया जाएगा जिसकी घोषणा निधर्धारित अवधि में की जाएगी। एक जानकारी के मुताबिक एक मंडल अध्यक्ष के लिए उस क्षेत्र के कम से कम 20 नेताओं समेत क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों की राय ली गई है। माना जा रहा है कि अगले सलाह तक मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे इसके बाद जिला अध्यक्ष के पद के लिए राय शुमारी का दौर शुरू होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}