जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ने किया विजयेन्द्र फांफरिया का बहुमान

जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ने किया विजयेन्द्र फांफरिया का बहुमान
मंदसौर। मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजय जी व पवित्ररत्न विजयजी की प्रेरणा से पर्युषण पर्व में जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के प्रवक्ता विजयेन्द्र फांफरिया ने सपत्नीक 9 उपवास की एतिहासिक तपस्या पूर्ण की है। जिसके बाद श्री फांफरिया का पारणा दिनांक 17 सितम्बर 2026 गुरूवार को मंदसौर नगर के माहेश्वरी धर्मशाला में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ने विजयेन्द्र फांफरिया का अभिनंदन पत्र, शॉल, श्री फल से सम्मान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा जिला महामंत्री विजय सुराणा, भाजपा जिला महामंत्री शिवराजसिंह राणा घटावदा, भाजपा नेता हिम्मत डांगी, जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के उपाध्यक्ष पियूष जैन, प्रतिक चंडालिया, पिंकेश चौरडिया आदि उपस्थित थे।



