भानपुरामंदसौर जिलासमस्या

कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, डामरीकरण की मांग को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार

कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, डामरीकरण की मांग को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार

भानपुरा।क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकड़ेश्वर के मजरा पिपलिया से ग्राम कराड़िया तक करीब 2 किलोमीटर कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीणों ने 15 सितंबर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय मंदसौर पहुंचकर कलेक्टर के नाम आवेदन दिया।

ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि पिपलिया से कराड़िया तक वर्तमान में कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश के दौरान सड़क पर घुटनों तक कीचड़ जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार कई राहगीर वाहन चलाते समय गिरकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं, वहीं बच्चों को इसी खराब रास्ते के कारण स्कूल पहुंचने में भी परेशानी होती है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम में रास्ते की स्थिति और भी खराब हो जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में ग्राम पंचायत कुकड़ेश्वर की सरपंच मंजूबाई पति मोहनलाल मेघवाल और जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालय भानपुरा में भी आवेदन दिया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन सड़क निर्माण की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पिपलिया से कराड़िया तक सड़क का डामरीकरण हो जाता है तो दोनों गांवों सहित आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगा।

इस समस्या के निदान कि आस लेकर ग्रामीण डेढ़ सौ किलोमीटर दूरी से मंदसौर कलेक्टर की जनसुनवाई में आकर अपनी समस्या का समाधान हेतु जिला कलेक्टर को शिकायत दर्ज करवाई इस दौरान श्री कन्हैयालाल मीणा श्री बसंती लाल भेरूलाल करण नीमा पूरालाल राजू ललित प्रकाश लोकेश मीणा राकेश किशोर देवीलाल जगदीश योगी मुकेश गोविंद राधे श्याम और माखनलाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}