मंदसौर जिला

भैसोदामंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख की एमडी सहित दो तस्कर गिरफ्तार

भैसोदामंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख की एमडी सहित दो तस्कर गिरफ्तार

भानपुरा। थाना पुलिस चौकी भैसोदामंडी ने नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए राजस्थान के दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 160 ग्राम एमडी, 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा सहित बिना नंबर की मोटरसाइकिल और दो एंड्राइड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 16 लाख 13 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर भैसोदामंडी तिराहे के पास सोनू चाय की दुकान पर कार्रवाई की गई। यहां से सुरेंद्र सिंह पिता महिपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सरवर, थाना उन्हैल नागेश्वर, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 160 ग्राम एमडी कीमत करीब 16 लाख रुपये तथा 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा कीमत करीब 13 हजार रुपये बरामद किया गया।

मामले में पुलिस ने धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी के साथी संजीव कुमार पिता बाबूलाल व्यास, उम्र 28 वर्ष, निवासी जेताखेड़ी, थाना गंगधार (राजस्थान) को भी गिरफ्तार किया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमत करीब 70 हजार रुपये तथा दोनों आरोपियों के एंड्राइड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}