समस्याकोटाराजस्थान

श्री महावीर स्टेशन पर बंदर ने लुटाए 40 हजार रुपए,महिला यात्री का छीना था पर्स,वीडियो वायरल

श्री महावीर स्टेशन पर बंदर ने लुटाए 40 हजार रुपए,महिला यात्री का छीना था पर्स,वीडियो वायरल

कोटा/श्री महावीर जी:- कोटा मंडल के श्री महावीर जी स्टेशन पर मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया यहां है। यहां पर एक बंदर ने एक महिला का पर्स पर छीन लिया। यह पर्स लेकर बंदर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठ गया।

यहां से बंदर ने पर्स खोलकर इसके अंदर रखे करीब 40 हजार रुपए लूटाना शुरू कर दिया।

करीब 15 मिनट तक बंदर ने 500, 200 और 100 के नोट हवा में उड़ता रहा।

मामले का पता चलने पर स्टेशन स्टाफ और यात्री मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में यात्रियों और स्टेशन स्टाफ ने बंदर द्वारा फेके रुपयों को एकत्रित करना शुरू किया।

स्टेशन भवन की छत, प्लेटफार्म और कई जगह उड़े इन नोटों को एकत्रित कर महिला को सौंपा गया।

इसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से बंदर से पर्स छुड़ाया। खाली समझ कर बंदर ने भी पर्स को फेंक दिया।

पर्स में अभी भी करीब 11 हजार रुपए बाकी थे। यह पैसे पर्स की दूसरी जेब में रखे होने के कारण बच गए।

कोटा से गई थी महिला

स्टेशन स्टाफ ने बताया कि यह महिला कोटा से ही जनशताब्दी ट्रेन से श्री महावीर जी पहुंची थी। नोट लूटते देख महिला काफी परेशान हो गई। बाद में पैसे वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली। हालांकि इसमें भी महिला को हजार रुपए कम मिले। काफी तलाश के बाद भी यह पैसे नहीं मिले।

इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बंदर पैसे लुटाता और पर्स लेकर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठा नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}