मंदसौर जिलासीतामऊ

क़यामपुर ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की जांच तेज, जांच दल ने मांगा रिकॉर्ड

क़यामपुर ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की जांच तेज, जांच दल ने मांगा रिकॉर्ड

मंदसौर/क़यामपुर। ग्राम पंचायत क़यामपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों को लेकर गठित जांच दल मंगलवार, 1 सितंबर को ग्राम पंचायत क़यामपुर पहुंचा। जांच दल में डॉ. रामप्रताप सिंह पंवार (अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर) एवं श्री लोकेश दुबे (प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत मंदसौर) शामिल रहे।

जांच दल द्वारा शिकायत में उल्लेखित बिंदुओं के आधार पर ग्राम पंचायत क़यामपुर के सरपंच एवं सचिव से संबंधित दस्तावेज एवं रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा गया। बताया जा रहा है कि मौके पर मांगे गए रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम पंचायत क़यामपुर को शुक्रवार तक आवश्यक रिकॉर्ड एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने का समय दिया है, ताकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा सके।

अब देखना यह होगा कि ग्राम पंचायत क़यामपुर द्वारा निर्धारित समय-सीमा में कौन-कौन से रिकॉर्ड जांच दल के समक्ष प्रस्तुत किए जाते हैं और जांच के दौरान क्या तथ्य सामने आते हैं। साथ ही, जांच रिपोर्ट के आधार पर *उच्च अधिकारी* आगे क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर भी सभी की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}