मंदसौरमंदसौर जिला
अनोखे प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, मुक्तिधाम बड़ी पुलिया के गड्ढे भरे

अनोखे प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, मुक्तिधाम बड़ी पुलिया के गड्ढे भरे
मंदसौर।शहर में बदहाल सड़क और पुलिया की स्थिति को लेकर नागरिकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन आखिरकार प्रशासन का ध्यान खींचने में सफल रहा। मुक्तिधाम बड़ी पुलिया पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने गड्ढों को श्रद्धांजलि देकर जिम्मेदारों का ध्यान सड़क की दुर्दशा की ओर आकर्षित किया।प्रदर्शन के बाद पीआईयू सेतु विभाग के मंदसौर एसडीओ प्रवीण नरवरे ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। इसके बाद विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए मुक्तिधाम बड़ी पुलिया पर हो रहे गड्ढों को भर दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर रात और बारिश के समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
अनोखे अंदाज में किया गया विरोध आखिरकार असरदार साबित हुआ और प्रशासन ने गड्ढों की मरम्मत कर समस्या का तत्काल समाधान किया।



