समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता- नपं अध्यक्ष श्रीमती यादव

वार्ड क्र 15 में मातृशक्ति के हाथों सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन
शामगढ़। गरीब, पीड़ित एवं शोषित वर्ग के उत्थान तथा सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यह बात नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने वार्ड क्रमांक 15 में सीसी रोड निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कही।उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 14, 15 में विभिन्न वर्गों के परिवार निवास करते हैं। इनमें बड़ी संख्या खेतिहर मजदूरों एवं दैनिक मजदूरी है हम्माली कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जरूरतमंद परिवारों की है। दिनभर मजदूरी में व्यस्त रहने के कारण कई बार ऐसे परिवार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं।
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। श्रीमती यादव ने वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 के पार्षदों सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया कि सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सर्व समावेशी विकास हो रहा है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीब, मजदूर, किसान और जरूरतमंद वर्ग को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
वार्ड में प्रारंभ हो रहे विकास कार्य भी इसी विकास यात्रा का हिस्सा हैं।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, सिंटू धामुनिया फारुख मेव प्रतिनिधि नवीन फरक्या गोपाल जोशी एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ राजू खाती पटेल किशोर पाटीदार इंजीनियर शिविका श्रीवास्तव कपिल गवारिया पिंटू चौहान जानकी पांडे गौरव काला धर्मेंद्र उपाध्याय दीपक पुरोहित गणमान्य नागरिक मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।



