अपराधइंदौरमध्यप्रदेश

प्रेमिका की कॉल रिकॉर्डिंग प्रेमी की पत्नी ने पूरे मोहल्ले को सुनाई, 11 दिन बाद दंपती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

प्रेमिका की कॉल रिकॉर्डिंग प्रेमी की पत्नी ने पूरे मोहल्ले को सुनाई, 11 दिन बाद दंपती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

ग्वालियर। पुरानी छावनी इलाके में 11 दिन पहले ममता यादव ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसके पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव व उसकी पत्नी रेखा यादव को मौत का जिम्मेदार मानते हुए दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर ली है। सुरेंद्र और ममता के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी फोन पर बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग रेखा ने साउंड सिस्टम पर लगाकर पूरे मोहल्ले को सुना दी थी। अब दंपत्ति को पुलिस गिरफ्तार करेगी।

 

*ममता ने 17 अगस्त को खाया था जहरीला पदार्थ*

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुसेरा कोठी चौराहा के पास रहने वाली ममता यादव ने 17 अगस्त को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके स्वजनों ने बताया था कि ममता पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र से बात करती थी। इसकी सुरेंद्र ने रिकॉर्डिंग कर ली थी। इसी रिकार्डिंग के जरिये वह ममता को ब्लैकमेल कर रहा था। यह रिकॉर्डिंग जब ममता के हाथ लगी तो उसने इसे साउंड सिस्टम पर लगाया और पूरे मोहल्ले ने ऑडियो रिकॉर्डिंग सुन ली। इसके बाद ममता ने बदनामी से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत के बाद स्वजनों ने पुरानी छावनी थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया था। इस मामले में स्वजनों के बयान लेने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सुरेंद्र यादव और रेख यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}