मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

बढ़ती महंगाई के विरोध में सीतामऊ में कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन, जन जागृति रैली और ज्ञापन 

बढ़ती महंगाई के विरोध में सीतामऊ में कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन, जन जागृति रैली और ज्ञापन 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं जन जागृति रैली आयोजित कर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।

रैली के माध्यम से आमजन को महंगाई के बढ़ते प्रभाव से अवगत कराया गया तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को राहत देने की मांग की गई।

इस दौरान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ अध्यक्ष श्री हनुमंत सिंह राठौर, शहर अध्यक्ष श्री निर्मल फरक्या, श्री ओमसिंह भाटी, श्री गोविंद सिंह पंवार, श्री रामेश्वर जामलिया, श्री सुरेश पाटीदार, श्री महेश पाटीदार, श्री महेंद्र सिंह, श्री भंवरलाल जाट, श्री वाहिद जैदी, श्री राघवराज सिंह शक्तावत, श्री शुभम कुमावत, श्री विनय राजौरिया, श्री मिथुन शर्मा, श्री दीपू सेन, श्री प्रतीक गिरोठिया, श्री कमलेश पाठक, श्री कमलसिंह, श्री गुलनवाज खान, श्री जयप्रकाश, श्री उमेश भावसार, श्री कालूसिंह राठौर, श्री विष्णु राठौर, श्री कानसिंह गुर्जर, श्री मोहम्मद रफीक, श्री शाकिर हुसैन, श्री श्रवण सिंह रायका, श्री राजेंद्र सिंह, श्री कचरुलाल माली, श्री नागूलाल सूर्यवंशी, श्री जयसिंह डांगी, श्री तरुण बरौला, श्री आसपालसिंह, श्री शंभूसिंह, श्री रतनलाल सूर्यवंशी, श्री राजेश चावड़ा, श्री राहुल भंभोरिया, श्री कारूसिंह, श्री रामनारायण, श्री मांगीलाल, श्री जुगलकिशोर, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री शिवलाल, श्री श्यामसिंह गुर्जर, श्री रमेशदास बैरागी, श्री शिवलाल बामनिया, श्री गौतम दायमा, श्री रघुवीर सिंह, श्री किशोर सिंह भाटी, श्री पृथ्वीपाल सिंह, श्री पवन शर्मा, श्री शिवनारायण पाटीदार, श्री जितेंद्र सिंह, श्री कैलाश सिंह, श्री रामभक्ष आंजना, श्री शिवगिर गोस्वामी, श्री सुरेश पंचोली, श्री कंवरलाल बोराना, श्री विनोद सिंह, श्री धर्मेंद्र शर्मा, श्री भागीरथ श्रीमाल, श्री विवेक बैरागी, श्री नागेश गौस्वामी, श्री भगत सिंह, श्री सुरेश कछावा, श्री बबलू भाई, श्री ईश्वर सूर्यवंशी, श्री संदीप फरक्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी संदीप फरक्या ने बताया कि कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ संघर्ष एवं जनहित की आवाज को निरंतर बुलंद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}