शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ के अनमोल चौधरी बने पुलिस विभाग में ASI, नपाध्यक्ष निवास पर हुआ भव्य स्वागत,नगर में हर्ष की लहर

शामगढ़ के अनमोल चौधरी बने पुलिस विभाग में ASI, नपाध्यक्ष निवास पर हुआ भव्य स्वागत,नगर में हर्ष की लहर

शामगढ़। नगर के होनहार युवा अनमोल महेशजी चौधरी ने पुलिस विभाग की एएसआई (Assistant Sub-Inspector) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनमोल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे शामगढ़ नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष निवास पर अनमोल चौधरी का जोरदार स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने अनमोल को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बधाई दी।

नपाध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “अनमोल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। यह पूरे शामगढ़ नगर के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उनकी यह सफलता नगर के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने और देश सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।” उन्होंने अनमोल के माता-पिता और पूरे परिवार को भी इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}