मंदसौरमंदसौर जिला

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंदसौर के गणित विभाग के 11 विद्यार्थियों का माध्यमिक शिक्षक पद पर चयन

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंदसौर के गणित विभाग के 11 विद्यार्थियों का माध्यमिक शिक्षक पद पर चयन

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मंदसौर के प्राचार्य प्रो.जेएस दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की गणित विभाग के 11 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों विजय आर्य, राहुल अरोड़ा, गोपाल सिंह भाटी, अदिति गोंड, प्रज्ञा परसाई, नेहा बघेरिया, राहुल दाहना, अश्विनी राठौड़, ऋतु राजन, सूरजमल रारोतिया एवं संगीता धाकड़ का चयन माध्यमिक शिक्षक (गणित विषय) के पद के लिए हुआ है। इस सफलता ने सम्पूर्ण महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है तथा शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय की बढ़ती उत्कृष्टता को पुनः सिद्ध किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेएस दुबे, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. तुषारकांत झाला तथा महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य प्रो. दुबे ने इस अवसर सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा-की यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि ये चयनित अभ्यर्थी अपने शिक्षण कार्यकाल में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं समस्त चयनित विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई देता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}