देशछत्तीसगढ़बिलासपुर

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की नर्मदा ड्रिंक्स में 3-दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण सम्पन्न, सुरक्षा संस्कृति को मिला नया आयाम

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की नर्मदा ड्रिंक्स में 3-दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण सम्पन्न, सुरक्षा संस्कृति को मिला नया आयाम

बिलासपुर कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की इकाई नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से 27 से 29 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम समूह के माननीय प्रमोटर्स के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के अनुभवी प्रशिक्षक श्री मुकुंद दुबे ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार की सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी प्रदान की गई, जिससे वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी सहायता देने के लिए सक्षम बन सकें।प्रशिक्षण में सीपीआर (CPR), हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक के दौरान प्राथमिक उपचार, जलने एवं घाव की देखभाल, सर्प एवं अन्य जीव-जंतुओं के काटने पर उपचार, विद्युत करंट लगने की स्थिति में बचाव, हीट स्ट्रोक प्रबंधन, फ्रैक्चर, रक्तस्राव नियंत्रण तथा सड़क एवं औद्योगिक दुर्घटनाओं में आपातकालीन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष – मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल, सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं प्रशिक्षण दल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सुरक्षा केवल हमारी प्राथमिकता नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक प्रशिक्षित कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति में एक जीवन बचाने की क्षमता रखता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों को अधिक जागरूक, सक्षम एवं आत्मविश्वासी बनाते हैं तथा कार्यस्थल पर ‘सेफ्टी-फर्स्ट कल्चर’ को और अधिक मजबूत करते हैं।”कार्यक्रम के समापन पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, प्रशिक्षण दल एवं सभी प्रतिभागियों का सफल आयोजन में सहयोग और सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। समूह ने भविष्य में भी कर्मचारियों की सुरक्षा एवं क्षमता विकास के उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाने के साथ किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने में सक्षम हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}