खेल-स्वास्थ्यगरोठमंदसौर जिला

विकासखंड स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण का हुआ समापन

विकासखंड स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण का हुआ समापन

गरोठ । विकासखंड शिक्षा कार्यालय गरोठ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस खेल प्रतियोगिता, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण एवं साइबर जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी  देवेंद्र सिंह सिसोदिया, बीआरसीसी नेपाल सिंह तोमर एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दशरथ सिंह राठौर की उपस्थिति में माँ सरस्वती एवं रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्युनॉट के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
दो दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा, फर्स्ट एड, सर्पदंश से बचाव, किशोर स्वास्थ्य तथा रेड क्रॉस की सेवा भावना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। थाना प्रभारी  बलवीरसिंह यादव ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी देकर डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जिला संगठन एनडी वैष्णव में कार्यक्रम में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण दिया एवं प्रतियोगिताएं भी कार्रवाई।प्रशिक्षण प्रभारी  राजेश कुमार पण्ड्या, जिला काउंसलर  गिरधारीलाल भावसार एवं  सुरेश जजावरा ने जूनियर रेड क्रॉस एवं स्काउट की विभिन्न गतिविधियों, सेवा कार्यों एवं प्रशिक्षणों की जानकारी दी।
आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, सुंदर लेखन, राष्ट्रगीत लेखन एवं गायन, निबंध, मेहंदी, रंगोली, मेमोरी टेस्ट, दौड़ एवं चम्मच रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पीटर भूरिया, नंदकिशोर शर्मा, अशोक कुमार चौहान, राकेश कुमार पाटीदार, ज्योति बाला जैन, खुशबू बागड़िया, भारत सिंह राजपूत, मनीष श्रंगी, गोवर्धन सिंह तंवर, दीपक शर्मा, ईश्वरलाल व्यास, पूजा जायसवाल, रामकन्या बिलोदिया, लालसिंह, ललिता अलावा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी दल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}