मनासानीमच

गुंद्रावत परिवार द्वारा आंगनबाड़ी विद्यालय में बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया

जितनी अच्छी शिक्षा और संस्कार होंगे उतना परिवार और जीवन खुशहाल होगा – श्री गुंद्रावत

मनसा। तहसील क्षेत्र के गांव दूधी खेड़ा में आंगनबाड़ी एवं विद्यालय में सहकारिता विभाग में पदस्थ वरिष्ठ निरीक्षक श्री तुलसीराम गुंद्रावत दूधीखेड़ा के द्वारा उनके परिजन पिताजी भंवर लाल जी माताजी स्वर्गीय श्रीमती कालीबाई एवं पुत्र स्वर्गीय श्री राजेश गुंद्रावत की स्मृति में बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया इस अवसर पर श्री गुंद्रावत द्वारा शिक्षक श्री विनोद मालवीय शिक्षिका श्रीमती देवकन्या पुरोहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रेखा गोस्वामी एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में सरस्वती माता के तस्वीर पर माल्यार्पण एचडी प्रज्वलित कर सरस्वती माता प्रार्थना के साथ सामग्री का पौत्री एवं स्व.राजेश गुंद्रावत कि पुत्री प्रतिज्ञा एवं टी आर गुंद्रावत द्वारा शिक्षण सामग्री बैग बालपेन पेंसिल कापियां आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रतिज्ञा गुंद्रावत ने कहा कि मुझे आज बहुत अच्छा लगा कि मेरे पिताजी एवं दादाजी दादीजी के स्मृति में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कि आज का दिन तन-मन को प्रफुल्लित करने वाला है।

श्री टी आर गुंद्रावत ने कहा कि जब बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़ते हैं तो केवल एक परिवार के लिए नहीं बल्कि मोहल्ले गांव विद्यालय तहसील जिला और प्रदेश देश का नाम गौरवान्वित करते हैं। हम कही पर जाएं हमारी पहचान हमारी शिक्षा और संस्कार से होती है। बच्चों कि जितनी अच्छी शिक्षा और संस्कारित होंगे उतना ही अच्छा जीवन और खुशहाल होगा। श्री गुंद्रावत ने बच्चों के पालको से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कारित वातावरण देने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}