मरिजो को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का मिलेगा पूरा लाभ डॉ. प्रिन्स विश्वास

मरिजो को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का मिलेगा पूरा लाभ डॉ. प्रिन्स विश्वास
गोरखपुर पीपीगंज नगर पंचायत स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य केंद्र पर एक मरीज को चिकित्सक डॉ. प्रिन्स विश्वास की देखरेख में आयरन सुक्रोज (Iron Sucrose) का सुरक्षित रूप से इन्फ्यूजन (चढ़ाया) गया।इस मौके पर डॉ. प्रिन्स विश्वास ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज में अपनी सेवाएं शुरू की हैं। उनका उद्देश्य शासन एवं स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद मरीज तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पात्र मरीजों को पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ दिया जाएगा।डॉ. विश्वास ने बताया कि एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित मरीजों के लिए आवश्यकता अनुसार आयरन सुक्रोज जैसी आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो सके।स्थानीय लोगों ने नए चिकित्सक के कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके आने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी तथा क्षेत्र के मरीजों को समय पर प्रभावी उपचार मिल सकेगा।



