पालसोड़ा में आज सजेगी ग्राम चौपाल, कलेक्टर सहित बस से पहुंचेंगे जिला अधिकारी, मौके पर होगा जनसमस्याओं का निवारण

पालसोड़ा में आज सजेगी ग्राम चौपाल, कलेक्टर सहित बस से पहुंचेंगे जिला अधिकारी, मौके पर होगा जनसमस्याओं का निवारण
नीमच – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नीमच के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पालसोड़ा में आज, बुधवार (15 जुलाई) को एक भव्य ‘जनसमस्या निवारण शिविर’ (ग्राम चौपाल) का आयोजन होने जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाना है।शिविर से जुड़ी प्रमुख जानकारियां इस प्रकार है ।
स्थान ग्राम चौपाल, पालसोडा (जनपद पंचायत, जिला नीमच, म.प्र.),दिनांक 15 जुलाई 2026, दिन बुधवार (आज),समय शाम 5:30 बजे से
अधिकारियों का एक साथ बस से प्रस्थान-इस शिविर की सबसे खास बात यह है कि इसमें जिले के मुखिया, जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों के आवागमन के लिए एक विशेष बस की व्यवस्था की गई है। सभी जिला अधिकारी निर्धारित बस से सायं 5:00 बजे पालसोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर उपस्थित होकर शिविर में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण किया जा सके।
सरपंच और सचिव की ग्रामीणों से अपील-
ग्राम पंचायत पालसोड़ा द्वारा शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संगीता रामनारायण (गुड्डू जाट) और सचिव महेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की यह ग्रामीणों के लिए एक सुनहरा अवसर हैजब जिले के वरिष्ठ अधिकारी श्रम उनके बीच आ रहे हैं ग्रामीण अपनी बिजली, पानी, सड़क, राशन, पेंशन या अन्य किसी भी सरकारी योजना से जुड़ी समस्याओं के आवेदन लेकर समय पर शिविर में पहुंचे और अधिकारियों कोअपनी समस्या से अवगत कराएं ।


