जनप्रतिनिधियों व शिक्षा अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनप्रतिनिधियों व शिक्षा अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गोरखपुर नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड संख्या-3 कबीर नगर स्थित बगहीभारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण व हरित अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकों, जनप्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की गई।कार्यक्रम में नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, एबीएसए नीलम जी, बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी, सभासद शिब्बन लाल सहित विद्यालय के शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर “एक पेड़, एक जीवन” का संदेश देते हुए धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया।



