सुवासरा जैन श्वेताम्बर श्री संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित

सुवासरा जैन श्वेताम्बर श्री संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित: राजकुमार जैन बने अध्यक्ष, अनिल जैन को सचिव की कमान।
सुवासरा –
स्थानीय जैन श्वेताम्बर समाज में आज हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। दिनांक 12 जुलाई रविवर को सर्वसम्मति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में श्री जैन श्वेताम्बर श्री संघ, सुवासरा की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी 3 वर्षों के कार्यकाल के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
समाज के वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं की ऊर्जा को समेटे हुए इस नई टीम में अनुभवी चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
नवीन कार्यकारिणी की घोषणा (वर्ष 2026-2029)
नवनिवर्चित पदाधिकारियों की सूची निम्नानुसार है:
संरक्षक: श्री बाबूलाल मोतीलाल जैन, अध्यक्ष: श्री राजकुमार जैन (दलाल) उपाध्यक्ष:श्री राहुल ओस्तवाल श्री शिखर कुमार पारसमल सालेचा श्री जसवंत सकलेचा सचिव: श्री अनिल कुमार हेमचंद जैन सह सचिव: श्री दयाचंद जैन , श्री अनिल नेमीचंद सालेचा, कोषाध्यक्ष: श्री मुकेश कुमार गेंदमल सालेचा प्रचार मंत्री: श्री प्रक्षाल जैन समाज में हर्ष की लहर, बधाइयों का ताँता
कार्यकारिणी के गठन की घोषणा होते ही पूरे सुवासरा जैन समाज में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। समाज जनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राजकुमार जी जैन (दलाल) सहित पूरी टीम को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
शुभकामना संदेश:
“नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को पूरे श्री संघ की ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलमयी शुभकामनाएँ। परमात्मा से यही प्रार्थना है कि आपके कुशल नेतृत्व, सेवाभावी दृष्टिकोण और सान्निध्य में जिनशासन की प्रभावना चहुँओर फैले तथा समाज हित के कार्य निरंतर नई ऊंचाइयों और प्रगति को छुएं।”
नवीन कार्यकारिणी ने समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और एकता के साथ समाज कल्याण व धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।



