भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

दतिया उपचुनाव : भाजपा ने बदली रणनीति ! आखिर क्यों काटा डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट

दतिया उपचुनाव : भाजपा ने बदली रणनीति ! आखिर क्यों काटा डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अंतिम समय में बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस निर्णय के साथ ही प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भाजपा का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी थीं और नामांकन पत्र तक खरीद लिया था। लेकिन अंतिम क्षणों में पार्टी नेतृत्व ने रणनीति बदलते हुए आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया और उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया।

हालांकि भाजपा ने टिकट परिवर्तन के पीछे कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला संगठन की नई चुनावी रणनीति, स्थानीय नेतृत्व को आगे बढ़ाने और उपचुनाव में नए सामाजिक एवं राजनीतिक समीकरण साधने की दृष्टि से लिया गया है।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वे लंबे समय तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}