देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

गोरखपुर पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का नेतृत्व चौकी प्रभारी आदित्य सिंह ने किया।
इस दौरान गोविंद यादव, अन्सुली वर्मा, संजना एवं सत्येंद्र कुमार ने महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी।कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी, छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं का तत्काल उपयोग करें।चौकी प्रभारी आदित्य सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें उनके अधिकारों और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं व है उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता सामग्री वितरित की। उपस्थित महिलाओं ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए इसे महिला सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}