मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला कार्यकारणी घोषित, दिनेश वर्मा को मिली अहम् जिम्मेदारी

भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला कार्यकारणी घोषित, दिनेश वर्मा को मिली अहम् जिम्मेदारी

सीतामऊ।भारतीय जनता पार्टी संगठन लगातार जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने और संगठन को सशक्त करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदू कुमावत जिले में संगठनात्मक विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का वितरण किया है यह विस्तार न केवल संगठन की मजबूती को दर्शाता है बल्कि उन कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास का प्रतीक भी है जिन्होंने वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य किया है।भाजपा पिछड़ा मोर्चा की जिला कार्यकारणी मे दिनेश वर्मा को सामाजिक सम्पर्क प्रमुख मनोनयन की घोषणा की गई। यह मनोनयन क्षेत्र में संगठनात्मक ऊर्जा को और अधिक गति देने वाला माना जा रहा है दिनेश वर्मा की नियुक्ति को संगठन ने एक ऐसे कार्यकर्ता के सम्मान के रूप में देखा है जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हुए हमेशा आमजन और जनहितेषी के मुद्दों को प्राथमिकता दी है।दिनेश वर्मा की नियुक्ति पार्टी कार्यकर्ताओ इष्ट मित्रो और आमजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।दिनेश वर्मा की नियुक्ति से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}