मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ पुलिस ने सायबर अपराध से बचने को लेकर बस स्टैंड पर दी समझाइश 

सीतामऊ पुलिस ने सायबर अपराध से बचने को लेकर बस स्टैंड पर दी समझाइश 

सीतामऊ। वर्तमान समय में ठगों द्वारा नित नए ठगी करने के तरीके अपनाए जा रहे हैं। जिसमें आम नागरिक किसी न किसी झांसे में आ जाता और अपनी मेहनत कि कमाई से हाथ धो बैठता है। सीतामऊ पुलिस ने गुरुवार को बस स्टैंड पर आम नागरिकों को समझाइश देते हुए कहा कि ठगों के द्वारा सोशल मीडिया वाट्स एप फेसबुक लिंक आदि के माध्यम से ठगी करने के साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी कि जा रही है।इन सबसे बचने हेतु साइबर सुरक्षा को लेकर कहा कि किसी बैंक का नाम लेकर फोन आए और कोई जानकारी ओटीपी नहीं देना चाहिए। फेसबुक वाट्सएप पर APK download जैसी या आपकों लुभावनी ऐसी लिंक आए उसे नहीं खोले इससे आपका मोबाइल हेक कर मोबाइल कि पुरी जानकारी हेंकर ठग के पास चली जाती है। आगे बताते हुए कहा कि बताया कि जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से स्वयं तथा अपने परिवार को साइबर अपराधों का शिकार बनने से कैसे बचाया जा सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}