रीवामध्यप्रदेश

आईजी गौरव राजपूत का नवाचार ‘जन चौपाल’ से पुलिस-जनता के बीच सीधा संवाद, समस्याओं का खुद कर रहे मॉनिटरिंग

रीवा रेंज में बेहतर पुलिसिंग के लिए शुरू हुआ जन चौपाल कार्यक्रम

IG गौरव राजपूत सोनौरा गांव पहुंचे, जनता से सुनी पुलिस की कमियां; हर शिकायत के निराकरण पर खुद रखेंगे नजर

रीवा। रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने पुलिस और जनता के बीच सीधे संवाद के लिए ‘जन चौपाल’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस नवाचार का मकसद बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ आम लोगों की समस्याएं सुनना और उनके सुझावों पर काम करना है।

जन चौपाल 3.0: सोनौरा गांव पहुंचे आईजी

इसी कड़ी में आज ‘जन चौपाल 3.0’ का आयोजन विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव में किया गया। पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत स्वयं चौपाल में पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए।

खुद सुनी पुलिस की कमियां 

आईजी ने निजी तौर पर जनता से मुलाकात कर पुलिस विभाग से जुड़ी कमियों और शिकायतों को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का निराकरण उनकी खुद की मॉनिटरिंग में कराया जाएगा।

सिटी एसपी की हुई तारीफ

जन चौपाल के दौरान आम लोगों ने सिटी एसपी राजीव पाठक के काम की सराहना भी की। जनता से मिली इस सकारात्मक प्रतिक्रिया पर आईजी गौरव राजपूत ने सिटी एसपी की पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}