गरोठमंदसौर जिला

नपं अध्यक्ष श्री सेठिया के निवास माता श्री’ पर पूज्य श्री रामदयाल जी महाराज का शुभागमन, हुआ भव्य स्वागत-अभिनंदन, गुरुदेव ने दिया आशीर्वाद

नपं अध्यक्ष श्री सेठिया के निवास माता श्री’ पर पूज्य श्री रामदयाल जी महाराज का शुभागमन, हुआ भव्य स्वागत-अभिनंदन, गुरुदेव ने दिया आशीर्वाद

चरण वंदन कर परिवार एवं समाजजनों ने प्राप्त किया आशीष, आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हुआ ‘माता श्री’

सतीश शर्मा

गरोठ-रविवार की पावन प्रातःकालीन बेला आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिभाव से सराबोर हो उठी, जब परम पूज्य गुरुदेव 1008 श्री श्री रामदयाल जी महाराज साहब का नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के निवास “माता श्री” पर शुभागमन हुआ। गुरुदेव के आगमन पर परिवारजनों एवं समाजबंधुओं ने पूरे श्रद्धाभाव, गरिमा और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

गुरुदेव के स्वागत में निवास स्थल को आध्यात्मिक वातावरण से सजाया गया। जैसे ही पूज्य महाराज श्री “माता श्री” पहुंचे, श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। परिवार के सदस्यों ने चरण वंदन कर पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके मंगलमय सान्निध्य से स्वयं को धन्य माना।

इस अवसर पर पूज्य महाराज श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, सदाचार, संस्कार एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि संतों का सान्निध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनता है। उन्होंने परिवारों में प्रेम, आपसी सद्भाव, धार्मिक संस्कार एवं सेवा की भावना को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया ने गुरुदेव का अभिनंदन करते हुए, उनके पावन सान्निध्य को अपने परिवार एवं नगरवासियों के लिए सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने कहा, कि संतों का आशीर्वाद समाज को सदैव नई दिशा, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

इस अवसर पर सुरेश सेठिया, मुकेश सेठिया सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, परिजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार, समाज, नगर एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम वातावरण बना रहा तथा “माता श्री” संत सान्निध्य से एक आध्यात्मिक तीर्थ जैसा अनुभव कराता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}