सुवासरामंदसौर जिला

मोहर्रम पर सुवासरा में निकला ताजियों का जुलूस, मुस्लिम समाज ने दिखाई एकता और भाईचारे की मिसाल

मोहर्रम पर सुवासरा में निकला ताजियों का जुलूस, मुस्लिम समाज ने दिखाई एकता और भाईचारे की मिसाल

✍️ पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व पर अंजुमन इस्लाम कमेटी सुवासरा एवं मुस्लिम समाजजनों द्वारा एकता एवं भाईचारे के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में समाजजनों ने इसमें सहभागिता कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

मोहर्रम के अवसर पर सुवासरा की जामा मस्जिद, गोपुर बस्ती तथा तहसील रोड स्थित वार्ड क्रमांक 5 कुरैशी मोहल्ला के मोमिन भाइयों द्वारा ताजियों की तैयारी की गई। शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में समाजजन ताजियों के जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में मुस्लिम समाज की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ताजियों का जुलूस शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे स्थानीय जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ, जो गणपति चौक, बड़ा मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड, ओल्ड पलासिया, सभा चौक सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः जामा मस्जिद पहुंचा। पूरे मार्ग में ढोल-बाजों के साथ जुलूस निकाला गया तथा विभिन्न स्थानों पर समाजजनों द्वारा सबील लगाकर राहगीरों एवं जुलूस में शामिल लोगों को शरबत वितरित किया गया।

27 जून 2026, शनिवार प्रातः लगभग 5 बजे ताजिए पुनः मस्जिद पहुंचे, जहां धार्मिक परंपरानुसार ताजियों को ठंडा किया जाएगा। लगभग 15 घंटे तक चला यह जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस अवसर पर एसडीओपी दिनेश प्रजापत, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल, तहसीलदार सुनील पीआरडी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मोहर्रम के इस पावन अवसर पर सुवासरा नगर में भाईचारे, शांति एवं सद्भाव का संदेश देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}