समाचार मध्यप्रदेश नीमच 18 जून 2026 गुरुवार

///////////////////////////
अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 69 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित
नीमच 17 जून 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तीन अलग-अलग प्रकरणों में वाहन मालिकों पर कुल 69 हजार 414 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
प्रकरण क्रमांक 0044/अ-67/2026-27: में पारित आदेशानुसार पुलिस थाना चेनपुरा द्वारा जप्त टैक्टर क्रमांक MP44ZB5779 में बिना रॉयल्टी खण्डा पत्थर का परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक बाबुलाल पिता भंवरलाल लौहार निवासी दारू पर 13414 रूपये की शास्ति लगाई गई। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 2700 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 10714 रूपये शामिल है।
प्रकरण क्रमांक 0047/अ-67/2026-27: में पारित आदेशानुसार ग्राम सेमली इस्तमुराम तहसील नीमच में जप्त ट्रेक्टर मेशी फर्गुसन 7250 DI 7250 MP14AC7028 में रॉयल्टी से अधिक मात्रा में रेत परिवहन पर वाहन मालिक लालसिह पिता जुझारसिह राजपुत निवासी सेमली पर 28750 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 3750 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25000 रूपये शामिल है।
प्रकरण क्रमांक 0046/अ-67/2026-27: पारित आदेशानुसार ग्राम सावन में ट्रेक्टर क्र. MP44AA5705, बिना रॉयल्टी के अवैध उत्खनन मुरूम पर वाहन मालिक लालसिह पिता जीतमल निवासी सावन तहसील व जिला नीमच पर 27250 रूपये की शास्ति अधिरोपित की गई। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 2250 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25000 रूपये शामिल है।
सभी प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर द्वारा खनि अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अधिरोपित जुर्माना राशि 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने की पुष्टि पर ही जप्तशुदा वाहन मुक्त किए जाएं।
==============
“प्रशासन आपके द्वार”: आज 18 जून को कजार्डा में रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर
कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक की यात्री बस से पहुचेंगे
ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण
नीमच 17 जून 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आज 18 जून 2026, गुरूवार को ग्राम कजार्डा विकासखण्ड मनासा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं रात्रि चौपाल आयोजित की जा रही है।
सामूहिक प्रस्थान अनिवार्य: कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित सभी जिला अधिकारीगण कलेक्ट्रेट परिसर, नीमच से शाम 4:00 बजे जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित यात्री बस से कजार्डा रात्रि चौपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
वाहन प्रतिबंध: कोई भी अधिकारी शासकीय अथवा निजी वाहन का उपयोग जनसमस्या निवारण शिविर में जाने के लिए नहीं करेंगे।
समय की पाबंदी: सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समय पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बस की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।
इस रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम कजार्डा एवं आसपास के ग्रामों के नागरिकों की राजस्व, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की गई है, कि अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाए।
===========
नीमच। कृति संस्था नीमच द्वारा महाराणा प्रताप जन्म जयन्ति पर उन्हें याद करते हुए प्रताप प्रतिमा नीमच सिटी और ग्वालटोली स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्याे का स्मरण किया ।
इस अवसर पर विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, सचिव रघुनन्दन पाराशर, सदस्य किशोर जेवरिया, बाबूलाल गौड़, प्रकाश भट्ट, भरत जाजू, जीवन कौशिक, कामलेश जायसवाल, मुकेश कासलीवाल, श्याम थोरेचा, अक्षय पुरोहित, शरद पाटीदार के साथ गायक सलीम, महिपालसिंह चौहान, अनील डबकरा, दिलीप दुबे सहित नागरिकगण उपस्थित थे।
गायक सलीम ने महाराणा प्रताप पर भावपूर्ण गीत और सत्येंद्र सक्सेना ने कविता प्रस्तुत की । कृति अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप महान योद्धा और स्वतन्त्रता प्रेमी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में अकबर को चैन से बैठने नही दिया । महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलकर ही हम सपनी स्वतन्त्रता और सनातन संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं ।
नीमच। राष्ट्र गौरव, हिंन्दुआ सूरज, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज प्रातः 9.30 बजे नीमच जिला राजपूत महासभा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं सर्व समाज द्वारा ग्वालटोली स्पेंटा पेट्रोल पम्प के पास स्थित प्रतिमा के दर्शन कर माल्यार्पण कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। पदाधिकारियों ने सर्वसमाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।


