शोंक संदेशमंदसौर जिलासुवासरा

सुवासरा के समाजसेवी सुरेंद्र ‘(गुड्डू’ )सोनी पंचतत्व में विलीन, नगरवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सुवासरा के समाजसेवी सुरेंद्र ‘(गुड्डू’ )सोनी पंचतत्व में विलीन, नगरवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा।  स्वर्गीय मोहनलाल सोनी एवं स्वर्गीय सोहनलाल सोनी के सुपुत्र, राजेंद्र सोनी के छोटे भाई तथा अनिल एवं परमेश्वर सोनी के बड़े भाई, आकाश एवं विकास के पूजनीय पिता तथा मनोज, राहुल, काना एवं पूर्वास के दादाजी सुरेंद्र सोनी (‘गुड्डू’ )का 7 जून 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

स्वर्गीय सुरेंद्र सोनी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान वार्ड क्रमांक 11 से सोमवार प्रातः 9 बजे निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुक्तिधाम पहुंची। वहां पर परिजनों, मित्रों एवं नगरवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय सुरेंद्र सोनी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व बताया।

पूर्व सरपंच भगवतीलाल टेलर ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र सोनी उनके पुराने पड़ोसी थे तथा सुख-दुख के हर अवसर पर सदैव साथ खड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि सोनी परिवार हमेशा सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहा है।

शिवसेना के वरिष्ठ सदस्य अशोक शर्मा ने कहा कि सुरेंद्र सोनी उनके घनिष्ठ मित्र थे। वर्षों पुराना उनका आत्मीय संबंध रहा और उनका असमय निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है।

सांवकर समाज के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक कमल सोनी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुड्डू भाई अत्यंत सरल, सहज, हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। मात्र 56 वर्ष की आयु में उनका निधन परिवार एवं समाज के लिए बड़ी क्षति है।

 

इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सांसद प्रतिनिधि घनश्याम धनोतिया, अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लाओ समिति के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी के अध्यक्ष पंकज बैरागी, नगर परिषद के पूर्व लोक निर्माण सभापति नंदकिशोर धनोतिया, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, प्रदीप सिंह होड़ा, राजकुमार पोरवाल, अशोक सोनी, मदनलाल सोनी, उमेश सोनी, प्रवीण सोनी, विशाल सोनी, मोहन सोनी, हरिओम सोनी, मनीष सोनी ,महेश सोनी ,भारत भूषण वर्मा, गोविंद चौधरी, महेश डपकरा, दिनेश डपकरा, संजय डपकरा डॉ. राजेंद्र पोरवाल, हरीश धनोतिया, अनिल धनोतिया, शुभम धनोतिया, राजू मुनिया, संजय मुनिया, राजू मोदी, श्याम गुप्ता, दिनेश फरक्या , अनोखीलाल गुप्ता, कैलाश गुप्ता, रोबिन सिंह होड़ा, परमजीत सिंह होड़ा, प्रकाश जायसवाल, मनीष मेहर, मनोज गुर्जर, पिंटू शर्मा, विनोद शर्मा, राजेश गुप्ता, बल्लभ प्रसाद देवड़ा, महावीर जैन, महादेव मेहता, जगदीश चौहान, राजेंद्र डपकरा , चौथमल सोनी सुरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}