विश्व पर्यावरण दिवस एवं मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण
गरोठ विश्व पर्यावरण दिवस एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज मंडल भाजपा गरोठ द्वारा “नमो उपवन” में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जिला मंत्री एवं गरोठ मंडल प्रभारी रामसिंह चौहान, सह मंडल प्रभारी डॉ. दयाल रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश जी पाटीदार, मंडल भाजपा मंत्री अनिल मेघवाल, दीपक मांदलिया, महेश मालवीय, पंकज बंजारा, विनोद ग्वाला, राकेश मोहेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना पंजाबी, पूजा राव, रचना शर्मा, कृष्णा धनोतिया, दिनेश पंवार, दशरथ सिंह पटेल, श्याम सिंह चौहान, नरेश व्यास, राजू भाई मगर, अक्षय पुरोहित, मुकेश ओड़, कुलदीप सिंह चंद्रावत सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ-हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया तथा वृक्षारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



