मंदसौरमंदसौर जिला
विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मंदसौर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अभिनंदन मंडलम क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण एवं वृक्ष संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, संदीप सलोद, सुनीता बंदी, अजय मारू, मंडलम अध्यक्ष महेश गुप्ता, अजय सोनी, शुभम कुमावत, विजय मारू, विजय सिंह सिसोदिया, अमृतराम सोनार्थी, संजय बारेट, दिनेश सैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



