नीमच

स्वच्छता अभियान की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, पहली ही बारिश में नालियों का पानी ओर कीचड़ से पसरा उप स्वास्थ्य केंद्र का परिसर

स्वच्छता अभियान की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, पहली ही बारिश में नालियों का पानी ओर कीचड़ से पसरा उप स्वास्थ्य केंद्र का परिसर

पालसोड़ा: एक ओर सरकार स्वच्छता ओर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना हेतु लाखों करोड़ों खर्च कर रही है, वही दूसरी ओर जमीनी स्तर पर लापरवाही की तस्वीरें सामने आ रही है, जहां नालियों का गंदा पानी ओर नालियों का निकला कीचड़ उप स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में फैलने से स्वास्थ्यकर्मियों के साथ साथ मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

दरअसल मामला जनपद पंचायत नीमच क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बामनिया का, जहां बामनिया पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलिया व्यास में बने उप स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर बनी नालियों का सही से निकास के साथ साथ निर्माण सही से नहीं होने की वजह से गंदा पानी ओर गंदा कीचड़ उपस्वास्थ्य केंद्र के परिसर में जमा हो रहा है, सोमवार को बारिश के चलते नालियों का पानी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जमा हो गया, जिससे गंदे पानी के साथ गंदगी जमा हो गई, वही नालियों का सही निर्माण नहीं होने की वजह से यह स्थिति निर्मित हुई है, ग्राम पंचायत की बड़ी लापरवाही सामने आई है, वही कीचड़ ओर गंदे पानी के जमा होने से इससे दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों और अन्य कीटों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। वही मंगलवार को उप स्वास्थ्य केंद्र पिपलिया व्यास पर नाली का पानी घुसने की वजह से बच्चे, गर्भवती महिलाओं ओर बुजुर्ग व्यक्तियों को अस्पताल के अंदर आने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा, स्वास्थ्य परिसर में ही गंदगी का ये आलम है तो अन्य जगह पर क्या होगा, जहां स्वच्छता अभियान को लेकर प्रदेश ओर देश की सरकार करोड़ो खर्च करती हे वही दूसरी ओर पंचायत स्तर पर इस प्रकार की लापरवाही स्वच्छता अभियान की पोल खोलती दिख रही है,

वही स्वास्थ्य केंद्र के पास में समीप बने प्राथमिक ओर माध्यमिक विद्यालय के हालात भी यही है, जहां विद्यालय के मुख्य गेट पर कीचड़ पसरा पड़ा हुआ, जिसकी भी कोई सुध लेने वाला नहीं है, कुछ दिनों बाद विद्यालय शुरू हो जाएंगे, लेकिन धरातल पर हालात ये नजर आ रहा है,

इनका कहना

पंचायत को कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ, आए दिन मरीजों को परेशान होना पड़ता है

दिव्या धाकड़

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पिपलिया व्यास

 

नाली की समस्या से कीचड़ हुआ है, शीघ्र नाली का निर्माण कर सुव्यस्थित करवाया जाएगा, ताकि वहां गंदगी न हो

दिनेश माली

सचिव ग्राम पंचायत बामनिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}