राजस्थानकोटारेलवे

21907/21908 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

21907/21908 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

यह गाड़ी कोटा मंडल के शामगढ़, रामगंज मंडी जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन एवं भरतपुर जंक्शन स्टेशनों से होकर गुजरेगी

यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यातायात माँग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में संचालित विशेष गाड़ी संख्या 09075/09076 को नियमित करते हुए मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी का स्थायी संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 21907 (मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम) दिनांक 27.05.2026 से प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 10.55 बजे प्रस्थान कर शामगढ़ 21.53 बजे, रामगंज मंडी जंक्शन 22.33 बजे, कोटा जंक्शन 23.40 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 00.58 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 01.40 बजे, भरतपुर जंक्शन 04.00 बजे होते हुए अगले दिन 13.50 बजे काठगोदाम पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 21908 (काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल) दिनांक 28.05.2026 से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर भरतपुर जंक्शन 03.08 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 04.25 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 05.08 बजे, कोटा जंक्शन 06.20 बजे, रामगंज मंडी जंक्शन 07.18 बजे, शामगढ़ 07.53 बजे होते हुए उसी दिन 21.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मुंबई सेंट्रल, बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, शामगढ़, रामगंज मंडी जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूँ, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर जंक्शन, बहेरी, किच्छा, लालकुआँ जंक्शन, हल्द्वानी एवं काठगोदाम स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

यात्रियों से अपील है कि गाड़ी की स्थिति एवं ठहराव की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}