देशछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मिले सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक, औद्योगिक निवेश व विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मिले सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक, औद्योगिक निवेश व विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

रायपुर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ के ओ पी चौधरी से भेंट कर राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और भविष्य की विस्तार योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट डायरेक्टर नवनीत गर्ग एवं निदेशक (मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं विधिक) डॉ. सुनील कुमार मिश्रा शामिल रहे।बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ में किए जा रहे औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। साथ ही कंपनी की वर्तमान उपलब्धियों एवं आगामी विस्तार योजनाओं से भी वित्त मंत्री को अवगत कराया गया।चर्चा में राज्य में विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, औद्योगिक विकास को गति देने तथा सतत एवं समावेशी औद्योगिक प्रगति में निजी क्षेत्र की भूमिका को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।इस अवसर पर  नवनीत गर्ग एवं डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने ओ.पी. चौधरी के प्रति उनके बहुमूल्य समय, मार्गदर्शन एवं उद्योगों के विकास के लिए निरंतर सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। साथ ही राज्य के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}