यशवंतसिंह बोराना भारतीय सेना में 18 वर्षों की देश सेवा के बाद घर लौटेंगे

यशवंतसिंह बोराना भारतीय सेना में 18 वर्षों की देश सेवा के बाद घर लौटेंगे
पप्पु सोलंकी
तुरकिया। भारतीय सेना में 18 वर्ष से पदस्थ तुरकिया के यशवंतसिंह रणसिंह बोराना कल दिनांक 2 मई 2026 मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे मथुरा (उत्तर प्रदेश) से सेवानिवृत होकर पिपलिया मंडी पहुंचेंगे। जहां ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके पश्चात पिपलिया मंडी से डीजे पर राष्टभक्ति देश सेवा की गूंज के साथ वाहन रेली के रूप में गांव तुरकिया पहुंचेंगे।_
_यशवंत सिंह बोराना भारतीय सेना की 18 वर्षों की नौकरी में जम्मू कश्मीर, कारगिल सेक्टर, अंबाला हरियाणा, जम्मू कश्मीर एलओसी बॉर्डर, पुंछ झांसी, असम मथुरा उत्तर प्रदेश, में आर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दी। जहां आज मथुरा उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत होकर अपने गांव तुरकिया पहुंचेंगे जहां ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।_



