त्याग और कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अज़हा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

त्याग और कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अज़हा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
साबिर पटेलसीतामऊ:- नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में त्याग और कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तालाब किनारे स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाजजनों ने ईद की विशेष नमाज अदा की।
शहर काजी इफ्तिखारउल्लाह शेख ने ईद की विशेष नमाज एवं खुत्बा अदा करवाया। नमाज में सीतामऊ नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। नमाज के बाद मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।
इसके पश्चात मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के अवसर पर शहर काजी इफ्तिखारउल्लाह शेख एवं अंजुमन सदर शमशेर खान मौलाना ने नगरवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान नगर के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समाजजनों को ईद की बधाई देकर सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।



